दुमका के सौरभ ने UPSC क्रेक किया, देश में 49 वां रैंक
April 22, 2025 20:5
● बार एसोसिएशन कार्यालय में प्रधान लिपिक पिंटू सिन्हा के पुत्र हैं सौरभ
दुमका।झारखंड के दुमका शहर के सौरभ सिन्हा UPSC परीक्षा 2024 में देश भर में 49 वें रैंक के साथ सफल हुए हैं।सौरभ ने अपनी इस उपलब्धि से दुमका और झारखंड का नाम रौशन किया है।सौरभ ने तीसरे प्रयास में UPSC क्रेक किया है।एक मध्यम श्रेणी परिवार से आने वाले सौरभ के पिता प्रियव्रत सिन्हा उर्फ पिंटू सिन्हा दुमका में जिला बार एसोसिएशन कार्यालय में प्रधान लिपिक हैं।
● IIT खड़गपुर से B.Tec हैं सौरभ सिन्हा
सौरभ शुरू से मेधावी छात्र रहे हैं।उनकी आरंभिक शिक्षा दुमका शहर के ग्रीन माउंट स्कूल में हुई।जेईई एडवांस उतीर्ण करने के बाद सौरभ ने IIT खड़गपुर से B.Tec. किया।उन्होंने मैथ में मास्टर डिग्री भी लिया है।वर्तमान में वे लखनऊ में रह कर अध्यापन के साथ आईएएस की तैयारी कर रहे थे।तीसरे प्रयास में यूपीएससी क्रेक करने और 49 वां रैंक लाने पर सौरभ के परिवार में खुशी की लहर है।
यह भी पढ़ें...
Copyright © Fourth Pillar Hindi